चित्तौड़गढ़ 1 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त 3 गिरफ्तार

1 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली थाना पुलिस की कार्यवाही
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 24 मई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 01 किलो 28 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आई.जी.पी. रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरुद्ध चलाये गये अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही हेतु एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ ब्रजेश सिंह  निर्देशन में थानाधिकारी तुलसीराम मय जाप्ता के शनिवार को 9.30 पी. एम. पर जिला कारागृह चितौड़गढ़ के पास ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने भीलवाड़ा रोड़ चितौड़गढ़ पहुंचा, जहां पर तीन जवान उम्र के लडके अलग-अलग एक-एक पिट्टू बैंग लटकाये हुऐ होकर तीनो युवक एक साथ रोड़ पर चलते मिले। जिस पर उक्त तीनो लडको की तलाशी ली गई तो नरेश बिश्नोई के कब्जेशुदा बेग में अलग-अलग दो प्लास्टिक की थैलियों में 01 किलो 28 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिस पर तीनो द्वारा सामलाती रुप से उक्त अवैध अफीम खरीद कर लाना व मारवाड़ की तरफ ले जाना बताया। जिसको नियमानुसार जप्त कर तीनो मुल्जिमान को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफतारशुदा तीनो से अवैध अफीम खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी :-
1 बीरबल पिता अर्जुनराम भादू जाति बिश्नोई उम्र 23 वर्ष निवासी मिठड़ा खुर्द थाना धोरीमन्ना
जिला बालोतरा
2 सुनिल पिता हनुमान राम साहू जाति बिश्नोई उम्र 23 वर्ष निवासी मिठड़ा खुर्द थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा,
3 नरेश पिता मोहनलाल तेतरवाल जाति बिश्नोई उम्र 20 वर्ष निवासी नेरीनाडी थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा

कार्यवाही करने वाली टीम  थानाधिकारी तुलसीराम, कानि.कन्हैया,ओमप्रकाश,धर्मेन्द्र सिंह, राजेश,राधेश्याम

   जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post