उदयपुर फतहसागर झील में मिला शव पुलिस जांच में जुटी

उदयपुर फतहसागर झील में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। फतहसागर झील में एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को झील से बाहर निकाला।

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पुष्कर लाल माली निवासी हनुमान चौक, छोटा बदला के रूप में हुई है। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है।

घटना के बाद अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Post a Comment

Previous Post Next Post