डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ में फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा रविवार को “Sunday on Cycle” एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही स्टेडियम में योग एवं विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकुल शर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान योग, व्यायाम एवं रोप स्किपिंग जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से “फिट शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ भारत” का संदेश दिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नियमित व्यायाम एवं फिटनेस गतिविधियां व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी नागरिकों, युवाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Tags
Breaking News