चित्तौड़गढ़ यातायात नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, चित्तौड़गढ़ पुलिस का जून भर विशेष अभियान

यातायात नियमों की  पालना हेतु विशेष अभियान
नियम विरुद्ध वाहनों पर होगी कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 08 जून 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  जिला पुलिस द्वारा  विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, प्रेशर/एयर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित कर संचालित किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

            जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले भर में 01 जून से 30 जून 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम,  एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम,  के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत निम्न प्रकार के उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी:—
1. वाहनों की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन (Illegal Alteration)।
2. अनाधिकृत लाल बत्ती, नीली बत्ती, फ्लेशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर का उपयोग।
3. प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का प्रयोग।
4. वाहन के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाना।
5. वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह, पदनाम अथवा लेखन प्रदर्शित करना।
6. नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह का उपयोग तथा एचएसआरपी (HSRP) मानकों का उल्लंघन।
                     पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। अभियान के दौरान उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
         चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post