फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 4 गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 09 जून 2026। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे पर फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर दुपहिया वाहन चालकों को रोककर किश्त बकाया होने का भय दिखाते हुए मारपीट एवं लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार तथा एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है
जिला पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि विशेष गिरोह द्वारा हाईवे पर अकेले राहगीरो को फाईनेंस वाला होना बता, दुपहिया वाहनों को रुकवाकर एवं किश्तों के बकाया का भय दिखाकर वाहन चालक को डरा धमका मारपीट कर लूट की गंभीर आपराधिक घटनाओं के मददेनजर रखते हुऐ सक्रिय गैंग को चिन्हित कर वारदातों में लिप्त अपराधियों को पकडने के लिए एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देंशन एवं डीएसपी निंबाहेड़ा ब्रदीलाल राव के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामसुमेर के नेतृत्व में गठीत टीम एएसआई ओमप्रकाश, हैडकानि.हरविन्दर सिंह , कानि.रणजीत , हेमन्त ,राकेश , प्रमोद कुमार , विजयसिंह को आरोपियों की धरपकड हेतु निर्देश दिये हुऐ थे। इस पर उक्त टीम द्वारा पिछले कई दिनों से अपराधियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। जिस पर टीम द्वारा संदिग्ध महिपाल गायरी पिता बाबुलाल गायरी उम्र 21 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी नयागावं थाना जावद जिला नीमच एमपी व नारू कुरेशी पिता फकीर मोहम्मद कुरेशी उम्र 29 साल निवासी जावद दरवाजा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा जिला चितौड़गढ एवं उनके एक किशोर साथी को डिटेन कर कर पुछताछ की गयी तो गिरोह सरगना महीपाल गायरी ने अपने उक्त दो व अन्य साथियो के साथ मिलकर अपने होटल में लुट की योजना बनाकर के नीचम चितौड़गढ हाईव रोड़ पर नयागाव टोल प्लाजा व आक्या टोल प्लाजा के मध्य एकान्त स्थान पर आने जाने वाले मोटरसाईकिल राहगीरो को रूकवाकर पूर्व नियोजित राहगीरो को फाईनेन्स वाला होना बता उनकी मोटरसाईकिल की किस्ते बकाया होना बताकर कें वाहन चालक को डरा धमका मारपीट कर उसकी मोटरसाईकिल, मोबाईल व रूपये लुट कर ले जाकर आपस में बटवारा करने की कई वारदात जिसमें से थाना सर्कल कल्याणपुरा ब्रीज के पास से एक स्ट्रीम मोटरसाईकिल, एक मोबाईल व 5000 रूपये, जलिया चैक पोस्ट के पास से एक ग्लेम्बर मोटरसाईकिल व एक एच.एफ. डिलेक्स मोटरसाईकिल ,वण्डर पुलिया से पहले एक स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल, मण्डफिया से एक स्पलेण्डर मोटरसाईकिल तथा नयागाव के पास से एक एच एफ डिलेक्स मोटरसाईकिल लुट करना कबुल की एवं लुट की गयी मोटरसाईकिल को मुल्जिमान गोविन्द पिता उदयलाल जी नगारची उम्र 19 साल निवासी आवरी माता थाना भदेसर जिला चितौड़गढ व शंकर लाल पिता स्व0 कालुराम नगारची उम्र 23 साल निवासी ओरवाड़िया थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ के द्वारा खरीद करने से कबुल किया गया तथा मुल्जिमान गोविन्द व शंकर लाल के कब्जे से लुट की गयी एक स्ट्रीम मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। जिस पर उक्त चारो आरोपी महीपाल,नारु कुरैशी, गोविन्द, और शंकर को गिरफ्तार किया जाकर लुटे गये माल के सम्बन्ध में विस्तृत पुछताछ एवं अग्रीम अनुसन्धान जारी है।
Tags
Breaking News