पुलिसकर्मी की कथित दबंगई से परेशान किसान, गले में जूतों की माला पहन पहुंचा कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में मचा हड़कंप! सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

गले में जूतों की माला: हाथ में शिकायतों का पुलिंदा: नीमच जनसुनवाई में मचा हड़कंप! कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान के गले में दिखी 'जूतों की माला'
डीएस सेवन न्यूज फाइलें दबती रहीं, तारीखें बदलती रहीं, लेकिन किसान को न्याय नहीं मिला। आखिरकार जमीन के विवाद से तंग आकर इस किसान ने विरोध का ऐसा खौफनाक रास्ता चुना कि देखने वालों के होश उड़ गए।

मध्यप्रदेश के नीमच कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार को वो हुआ जिसने पूरे प्रशासन को हिला कर रख दिया! जब जनसुनवाई सिर्फ कागजी कोरम बनकर रह गई, तो एक बेबस और परेशान किसान अपनी जमीन के हक के लिए जूतों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंच गया।

राहुल गुर्जर पुलिस नीमच का भूमि पर अवैध कब्जा और मिट्टी उत्खनन की शिकायत, कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार

नीमच ग्राम सावन निवासी प्रकाश मालवीय ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा, मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं फसल नुकसान का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि राहुल गुर्जर पुलिस नीमच उनकी अनुपस्थिति में कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जा कर मिट्टी निकालकर नुकसान पहुंचाया। पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, कब्जा हटाने और भूमि की वास्तविक स्थिति बहाल कराने की मांग की है।

सालों से दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुके इस अन्नदाता का यह अनोखा विरोध सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा है!

Post a Comment

Previous Post Next Post