उदयपुर मे कई जिलों में हमसे कम ठंड फिर भी छुट्टी हमारे यहां आज से खुलेंगे स्कूल 9 तक शीतलहर, बढ़ेगी सर्दी
DS7NEWS NETWORK सदर्दी को देखते हुए चित्तौड़गढ़ अलवर- जयपुर-बीकानेर सहित कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है इस बीच, उदयपुर में करीब 10 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद सरकारी और निजी स्कूल मंगलवार से खुलेंगे
शहर में सोमवार को दिनभर शीतलहर चली। इससे दिन का पारा 3.7 डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री रह गया। रात का पारा 0.8 डिग्री बढ़ा और 7.3 डिग्री रहा। खास बात यह है कि जिन शहरों के स्कूलों में अवकाश किया गया है, उनमें उदयपुर से कहीं ज्यादा पारा है। जयपुर में रात का पारा 9.6, अलवर का 7.4 व बीकानेर का 9.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी तक शीतलहर का असर रहेगा। इससे सर्दी में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 10-11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बारिश की संभावना है स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेग
DS7NEWS NETWORK
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS