निम्बाहेड़ा MP में मंदिर से लाखों के आभूषण लूटने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार,

निम्बाहेड़ा: विभिन्न मामलों में वांछित पाँच आरोपी गिरफ्तार

निम्बाहेड़ा। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एमपी के रतलाम जिले के ताल स्थित मनुनिया महादेव मंदिर में चोरी के मामले में वांछित स्थाई वारंटी एवं लूट के मामले में स्थाई वारंटी सहित कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटियों, उद्घोषित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम में एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल ज्ञानप्रकाश, शिशपाल, देवेंद्र, वीरेंद्र और चेतन शामिल थे।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मनुनिया महादेव मंदिर चोरी का आरोपी: कोतवाली निम्बाहेड़ा के डकैती और अवैध हथियार मामले में कोर्ट से स्थाई वारंटी घोषित, निम्बाहेड़ा के अंबानगर निवासी 30 वर्षीय पूरण नायक पुत्र उदयलाल नायक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया
2015 के लूट मामले में स्थाई वारंटी: निम्बाहेड़ा के अंबानगर निवासी 38 वर्षीय रूपसिंह पुत्र अमर सिंह राजपूत को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।


शांति भंग के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

नया बाजार, निम्बाहेड़ा निवासी 28 वर्षीय राजेश शर्मा पुत्र प्रहलाद शर्मा तेली
भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ निवासी 20 वर्षीय चांदमल कीर पुत्र कन्हैया लाल कीर।

निम्बाहेड़ा निवासी शांति लाल पुत्र ग्यारसी लाल को गिरफतार किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

(DS7 News Network)

Post a Comment

0 Comments