DS7 NEWS NETWORK | जयपुर:
डीएस 7 न्यूज राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कल (गुरुवार) शाम 5 बजे घोषित करेगा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा। इस बार कुल 8 लाख 93 हजार 616 छात्र-छात्राएं 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे।
संवर्गवार पंजीकृत छात्रों की संख्या इस प्रकार है:
विज्ञान संकाय: 2,73,984 विद्यार्थी
वाणिज्य संकाय: 28,250 विद्यार्थी
कला संकाय: 5,87,475 विद्यार्थी
वरिष्ठ उपाध्याय: 3,907 विद्यार्थी
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे।
DS7 NEWS NETWORK पर रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पाएं।
1 Comments
3480445
ReplyDelete