भीलगट्टी क्षेत्र में कुएं में मिले शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ भीलगट्टी क्षेत्र में कुएं से बरामद क्षत-विक्षत शव मामले का भदेसर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया था।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना भदेसर पर सूचना मिली कि भीलगट्टी गांव में बिहड क्षेत्र में एक कुएं में एक डेड बॉडी पड़ी हुई है। जिस पर मौके पर पहुंच सिविल डिफेंस की टीम की सहायता से कुएं में से शव को बाहर निकलाया गया। शव पूरी तरह से क्षत विक्षत होकर प्रथम दृष्टया पहचान करने की स्थिति में नहीं था। मौके पर जानकारी से ज्ञात आया कि पुलिस थाना भदेसर क्षेत्र के ही गांव लढेर निवासी पप्पू भील पिता मोहन भील उम्र 25 वर्ष को विगत 2-3 माह से किसी ने देखा नहीं है। उसके माता-पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है। पत्नी करीब डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर अपनी पुत्री सहित पीहर में रह रही है । चार बहने हैं जो विवाहित होकर अपने-अपने ससुराल में रह रही है। परिवार में कोई नहीं है। इसलिए उसकी किसी के द्वारा तलाश नहीं की जा रही थी।घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हेतु विशेष टीम का गठन करते हुवे त्वरित खुलासे के निर्देश प्रदान किए गए। जिस पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे मामले का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। तथा एक आरोपी को घटना में नामजद किया है जिसकी तलाश जारी है।
घटनाक्रम दिनांक 27 अप्रैल 2026 की शाम को वाट्स ऐप पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह स्वीकार कर रहा है कि उसने कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर पप्पू भील की हत्या कर लाश को कुएं में डाल दिया है। उक्त वीडियो का संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुवे। पप्पू भील के परिजनो की जानकारी संकलित उसके काका माधु भील पिता गिरधारी भील को तलब कर, तदनुसार हत्या, साक्ष्य नष्ट करने एवं आपराधिक षड्यंत्र में अपराध में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई।मृतक के शव का सांवलिया हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाकर डीएनए सैंपल प्रिजर्व करवाया गया।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक एवं अन्य साथियों की पहचान करते हुए उनकी तलाश में टीमों का गठन कर निरंतर दबिश दी गई। दबिश के दौरान
अभियुक्तों को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्त द्वारा मृतक पप्पू भील की हत्या कर लाश कुएं में डालना स्वीकार किया गया।
हत्या का कारण अभियुक्त द्वारा हत्या के कारण के बारे में अब तक की गई पूछताछ में अवगत करवाया कि मृतक एवं अभियुक्तगण आपस में परिचित है और अक्सर साथ में बैठकर शराब पीते थे। घटनास्थल उनके मिलने जुलने एवं शराब पीने का नियमित ठिकाना था। घटनाक्रम आज से करीब साढ़े तीन महीने पुराना होना बताया है। मृतक एवं अभियुक्तगण द्वारा साथ में बैठकर शराब पी। शराब के नशे में मृतक पप्पू भील द्वारा अभियुक्त दिनेश भोई का मोबाइल लेकर छिपा दिया। दिनेश भोई द्वारा मृतक पप्पू भील से अपना मोबाइल वापस मांगा तो उसने अपने पास नहीं होना बता कर देने से इनकार कर दिया। दिनेश ने अन्य अभियुक्तों से पप्पू से अपना मोबाइल उसे वापिस दिलवाने को कहा। इस बात को लेकर मृतक एवं अभियुक्तगण में गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। अभियुक्त गण द्वारा शराब के नशे में मृतक पप्पू लाल के सिर में एक लकड़ी के डंडे से चोटे मारी और गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को वहीं कुएं में डाल दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.चांदमल उर्फ चांदू भील पिता गोटू भील उम्र 20 वर्ष निवासी आंतरी,
2.कान्हा उर्फ किशन पिता ऊंकार भील उम्र 22 वर्ष निवासी भील गट्टी थाना भदेसर। 3. दिनेश रावल पिता हरदेव निवासी उम्र 30 वर्ष भील गट्टी थाना भदेसर।
कार्यवाही में शामिल टीम थानाधिकारी विनोद मेनारिया, एएसआई तंवर सिंह, निहाल सिंह,हैडकानि. रामनारायण,कानि. राजपाल,दुर्गाशंकर, सुरेंद्रपाल,झाबरमल,
रतन सिंह,धर्मेंद्र,पंकज रामेश्वर,श्रवण।
Tags
Breaking News