छावनी बनी दिल्ली'संसद मार्च' पर पुलिस बोली - न अनुमति मांगी, न किसी को कानून तोड़ने की छूट

दिल्ली में संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. वहीं क्रॉक्रोच जनता पार्टी का आज संसद मार्च का भी ऐलान है. ऐसे में सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्जन और आवाजाही पर आज प्रतिबंध लागू रहेगा. पुलिस ने लोगों अपील की है कि वह घर से निकलने से पहले जारी ट्रैफिक प्लान जरूर चेक करें.

जंतर-मंतर और संसद भवन के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अर्ध सैनिक बलों के जवानों की तैनाती की जाएगी. वहीं नई दिल्ली में धारा-163 लागू की गई है, जिसके तहत प्रदर्शन, रैली और मार्च पर प्रतिबंध रहेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post