चित्तौड़गढ़ मंगलवाड़ पुलिस-डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल जब्त 4 आरोपी नामजद

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 03 जुलाई। जिले के मंगलवाड़ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में चोरी का अवैध केमिकल बरामद किया है। पुलिस ने छापरी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान करीब 2800 लीटर अवैध केमिकल जब्त कर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन तथा डीएसपी बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में मंगलवाड़ थाना पुलिस और डीएसटी प्रभारी एएसआई सुरज कुमार की टीम ने सूचना के आधार पर छापरी की सरहद में एक बाड़े पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 28 ड्रम बरामद किए गए। इनमें 7 ड्रमों में लगभग 1400 लीटर तथा 21 ड्रमों में औसतन 50 से 80 लीटर के हिसाब से कुल करीब 2800 लीटर चोरी का अवैध केमिकल मिला। जिला रसद कार्यालय के अधिकारी हिमांशु जोशी की उपस्थिति में केमिकल को विधिवत जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह केमिकल चित्तौड़गढ़ से उदयपुर जाने वाले नेशनल हाईवे स्थित राजहंस होटल के पीछे ट्रकों से उतारा जा रहा था। मामले में इस कार्य से जुड़े चार आरोपियों को नामजद करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और केमिकल के स्रोत की जांच में जुटी हुई है।

कार्रवाई में शामिल टीम

मंगलवाड़ थाना पुलिस: थानाधिकारी भगवानलाल, एसआई गोकुल लाल, एएसआई भैरूलाल, कांस्टेबल टंवर सिंह, श्रीभान सिंह, गजेन्द्र सिंह एवं भैरूलाल।

डीएसटी टीम: एएसआई सुरज कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र, देवेंद्र, रामकेश, सुरेश सुंडा, जगदीश, अरविंद, अशोक एवं कृष्णकांत।

जिला रसद विभाग: हिमांशु जोशी एवं विजय थालोड।

Post a Comment

Previous Post Next Post