चित्तौड़गढ़ गोपालनगर-मानपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी डिटेन

गोपालनगर-मानपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी डिटेन
चित्तौड़गढ़, 03 जुलाई 2026।  कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गोपालनगर-मानपुरा स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 03 बाल अपचारियों को डिटेन किया है। 

                       जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र  सिंह ने बताया कि  01 जुलाई 2026 को प्रार्थी राजकुमार कुमावत निवासी मानपुरा  ने रिपोर्ट पेश की कि प्रार्थी की मानपुरा-गोपालनगर रिको एरिया में स्थित फैक्ट्री से दिनांक 30 जून 2026 को रात्री के समय अज्ञात मुल्जिमान द्वारा 05 एचपी की 04 मोटरे चोरी कर गये। पडौस में ही स्थित 02 अन्य फैक्ट्रीयों से भी 03 मोटर व अन्य सामान चोरी करके ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर  शहर चित्तौडगढ़ के पास ही स्थित गोपालनगर-मानपुरा स्थित रीको इंडस्ट्रीज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ का खुलासा करने हेतु एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी बृजेशसिंह के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनिकी रूप से साक्ष्य संकलित करते हुये चार संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन कर पुछताछ की गई। डिटेनशुदा चारो व्यक्तियों ने चोरी की वारदाते करना स्वीकार किया। जिस पर चारो अभियुक्तगणों को गिरफतार किया जाकर अन्य चोरियों तथा चोरी हुये माल की बरामदगी के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त चोरी की घटनाओ के सम्बन्ध में 03 बाल अपचारियों को भी डिटेन किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण 
1. परमेश्वर उर्फ निर्मल पिता सुखदेव वैष्णव निवासी श्रीराम कोलोनी गोटन थाना गोटन जिला नागौर हाल गोपाल नगर चित्तौडगढ़
2. लोकेश पिता राधेश्याम मेघवाल निवासी गोपालनगर थाना कोतवाली चित्तौडगढ
3. कन्हैयालाल उर्फ काना पिता नारायण लाल भील निवासी सिरडी रोड गोपालनगर चित्तौडगढ
4. संतोष पिता प्रभुलाल गाडिया लौहार निवासी गोपालनगर मेन रोड चित्तौडगढ थाना कोतवाली चित्तौडगढ

कार्यवाही करने वाली टीम
थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई नवलराम,मनीष कुमार,रणजीतपुरी।
विशेष टीम :- एएसआई राजकुमार  (साईबर सैल),रामावतार,सुनील कुमार,प्रहलाद,दुर्गेश, हेमराज, जोगेन्द्र, पदम,हरि।

Post a Comment

Previous Post Next Post