पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति 24 घंटे में गिरफ्तार

पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति 24 घंटे में गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अकलेश गरासिया को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी शोभा की अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग होने के शक में कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतका के पिता रमेश मईडा की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मोबाइल फोरेंसिक और एमओबी टीम की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post