दुल्हन की अश्लील वीडियो दिखाने पर दूल्हे ने रोकी शादी

यूपी के अंबेडकरनगर में दुल्हन की अश्लील वीडियो दिखाने पर दूल्हा भड़क गया और द्वारचार के वक्त ही उसने नाराज होकर शादी ने मना कर दिया। इसके बाद मौके पर हंगामा हुआ और दूल्हा बारात लेकर शादी से लौट गया। इस घटना से आहत दुल्हन ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

गांव के दबंग युवकों ने दूल्हे को द्वारचार के समय दुल्हन की अश्लील वीडियो दिखा दी, जिससे दूल्हे ने शादी से मना कर दिया और गांव के संभ्रांत लोगों के समझाने के बाद भी दूल्हा शादी को राजी नहीं हुआ। दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया, जिससे आहत होकर दुल्हन ने सुबह जहर खा लिया। आनन फानन में लड़की को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। मामला बढ़ता देख आज पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुन्थर मौहरिया का है। यहां की रहने वाली कुमारी रीता (काल्पनिक नाम) की बारात मांझा काजीपुर से आई थी लेकिन द्वारचार के समय गांव के ही दबंग युवक शुभ-लाभ व उसके साथियों ने दूल्हे को दुल्हन की अश्लील वीडियो दिखा दी, जिसके बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया

मामला बढ़ता देख मौके पर डायल 112 भी पहुंच गई और बारात वापस चली गई, जिससे आहत होकर लड़की ने सुबह जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। हालांकि लड़की को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया गया और ठीक होने के बाद लड़की व उसके परिजन कोतवाली टाण्डा में पहुंचे और गांव के युवकों पर जबरन अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी। लड़की के परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post