डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा बिनोता उदय सिंह जी की भागल में सारंगदेवोत फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य देवेन्द्र सिंह सारंगदेवोत के नेतृत्व में ठि. उदय सिंह जी की भागल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों एवं ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया।
कार्यक्रम में ठा. सज्जन सिंह सारंगदेवोत, ठा. इन्द्र सिंह सारंगदेवोत, बलवन्त सिंह जी सारंगदेवोत, लक्ष्मण सिंह सारंगदेवोत, मनोहर सिंह, कैलाश सिंह सारंगदेवोत, शंकर सिंह सारंगदेवोत, अर्जुन सिंह सारंगदेवोत, गोविंद सिंह, पूरन सिंह, भोपाल सिंह, फतेह सिंह सारंगदेवोत, कमल सिंह सुखपुरा, बख्तावर सिंह सुखपुरा, प्रताप सिंह सुखपुरा, लक्ष्मण सिंह सुखपुरा, भुवान सिंह, हिम्मत सिंह भागरोत, गोपाल जी तिवारी, कालू लाल शर्मा, लाल सिंह सोमावास, ठा. निर्भय सिंह जी बिनोता, भोपाल सिंह जी भागल, ठा. भैरु सिंह जी वांकियागढ़, गोविंद सिंह जी भागल, हरि सिंह जी आक्या, नवल सिंह जी आक्या, भगवत सिंह चौहान, भैरु सिंह जी प्यारसिंह जी का खेड़ा, करण सिंह सोलंकी बालोतरा खेड़ा, फतेह सिंह जी पचतोली, फतेह सिंह खिमावता का खेड़ा, फुल सिंह कल्याणपुरा, बाबरू बा भील, नारु भील सहित समस्त ग्रामवासी, क्षत्राणियां एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता एवं स्वाभिमान की भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।
Tags
Breaking News