रॉन्ग नंबर से शुरू हुई लव स्टोरी 5 बच्चों की मां ने घर छोड़ 19 साल के युवक से की शादी

Jamui में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्णिया की रहने वाली 36 वर्षीय महिला बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन और 19 वर्षीय महावीर ठाकुर ने कथित तौर पर रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत के बाद शादी कर ली।

बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले एक मिस कॉल के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। धीरे धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद दोनों घर छोड़कर कोलकाता पहुंचे और वहां विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई है।
महिला का कहना है कि उसने करीब दस साल पहले प्रेम विवाह के बाद धर्म परिवर्तन किया था। अब वह दोबारा हिंदू धर्म अपनाकर महावीर ठाकुर के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती है। वहीं युवक का कहना है कि वह बिंदु के साथ ही रहना चाहता है और उसके अतीत से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। चूंकि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कह रहे हैं, इसलिए पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post