चित्तौड़गढ़ में 8 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के आभूषण बरामद
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,  शहर में घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की वारदात का सदर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। 

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 20 मई 2026 को प्रार्थीया लालीबाई माली निवासी प्रतापनगर  का न्यायालय चितौडगढ मे पेशशुदा रिपोर्ट प्राप्त हुयी कि अप्रैल माह की 08 तारिख से 16 तारिख के बीच मे मेरे घर से मेरे भाई व भाभी मिलने के लिये आये और मेरी सोने चांदी की रकमे चोरी करके ले गये। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर एक विशेष आसूचना टीम का गठन किया गया। आसूचना टीम मे एएसआई जगदीश चन्द्र , कानि.गजेन्द्र सिंह व विनोद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार  व महिला कानि विजय लक्ष्मी शामिल है। चोरी के संदिग्ध आरोपियो से पूछताछ व अनुसंधान हेतु एएसपी मुकुल शर्मा, डीएसपी बृजेश सिहं के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह  के निर्देशन में उपरोक्त टीम द्वारा अपने-अपने स्तर पर सूचना जुटाई गयी। गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास कर संदिग्ध को डिटेन किया गया जाकर बाद पूछताछ के गिरप्तार किया गया। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को आरोपी द्वारा प्रार्थीया लालीबाई माली के घर से सोने चांदी के चोरी के जेवरात (किमत करीब 08 लाख) बरामद किया जाकर व बाद अनुसंधान के आरोपी को जिला कारागार मे जमा कराया गया।

गिरफ्तार महिला आरोपी : चंदा पत्नी किशन सिंह रावत निवासी सांगावास थाना देवगढ़ जिला राजसमंद, हाल करणी विला होटल के पीछे, चित्तौड़गढ़।

Post a Comment

Previous Post Next Post