अवैध बजरी परिवहन पर पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय 25 टन बजरी जब्त, 5 चालक गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ पारसोली थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25 टन अवैध बजरी का परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर उनके चालकों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेंगू अंजलीसिंह के सुपरविजन में पारसोली थाना सर्किल में शुक्रवार को सुखपुरा से देवलच्छ की तरफ आने वाले रास्ते पर देवलच्छ गांव के पास में 01 ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक प्रेमचन्द पिता मांगीलाल जाति ओड उम्र 35 साल निवासी चॉदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाडा, 02. ट्रेक्टर पॉवर टेर्क बिना नम्बरी चालक नाम महेन्द्र पिता शयामलाल जाति रेगर उम्र 27 साल निवासी आकोला थाना बडलियास जिला भीलवाडा, 03. ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक नाम सावरमल पिता शंकरलाल जाति बैरवा उम्र 26 साल निवासी चॉदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाडा, 04. ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक शम्भू पिता रामकरण जाति कालबेलीया उम्र 25 साल निवासी बडी कुण्डीया थाना रायला जिला भीलवाडा, 05. ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक नाम दिनेश पिता जगदीश जाट निवासी चॉदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाडा द्वारा खनिज बजरी की चोरी कर बिना अनुज्ञापत्र या रॉयल्टी रसीद, ई-रवाना के कब्जे में रखना एवं परिवहन करना पाया जाने से मौका कार्यवाही की जाकर थाने पर पहुंच प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमे अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीमः-थानाधिकारी ठाकराराम , एएसआई भैरू लाल ,गोविन्दसिंह,कानि. गिरीराज, कमल, रघुवीर,
प्रमोद, राकेश
Tags
Breaking News