गजब चोरी132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर ही उड़ा ले गए चोर

बिहार के बक्सर जिले से चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां चोरों ने किसी दुकान, घर या गोदाम को नहीं, बल्कि 132 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर को ही गायब कर दिया. चोर टॉवर के साथ उससे जुड़े कई उपकरण और जनरेटर सेट भी ले गए.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह टॉवर डुमरांव नगर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में स्थित था और थाना भी वहां से ज्यादा दूर नहीं था. इसके बावजूद चोर कई दिनों तक टॉवर को खोलते रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. लोग यह सोचकर हैरान हैं कि आखिर इतना बड़ा ढांचा चोरी कैसे हो गया और किसी को इसकी जानकारी तक क्यों नहीं मिली.

जानकारी के मुताबिक, यह मोबाइल टॉवर GTL कंपनी का था और कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ था. हाल ही में कंपनी के अधिकारी टॉवर की मरम्मत और निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post