चित्तौड़गढ़ मंगलवाड़ 7 वर्ष पुराने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

7 वर्ष पुराने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 13 जून 2026। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए वर्ष 2019 के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में करीब सात वर्षों से वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2019 में जब्त किए गए 8 क्विंटल 39 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा तस्करी प्रकरण में वांछित था। 

     जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान" ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी भगवान लाल मय टीम द्वारा थाना हाजा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में दस हजार रूपये के ईनामी वांछित अभियुक्त श्रवण राम पिता प्रहलाद राम जाति कडवासरा जाट उम्र 32 साल निवासी शिवगांव लूनावास कलां पुलिस थाना बोरानाडा जिला जोधपुर को बोरानाडा जिला जोधपुर से गिरफतार किया गया। अभियुक्त श्रवण राम से अनुसंधान जारी है।
जून 2019 को दौराने नाकाबन्दी मोरवन टोल नाके के पास निम्बाहेडा की तरफ से आयी बिना नम्बरी पीले रंग की स्कुल बस के चालक प्रेमाराम पिता मंगलाराम जाट निवासी भेरा की ढाणी भाण्डु कला थाना बोरानाडा जिला जोधपुर के कब्जेशुदा बिना नम्बरी स्कुल बस से 8 क्विटल 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व बिना नम्बरी स्कुल बस को जब्त किया गया था उक्त बस चालक प्रेमाराम को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीमः- थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश चन्द्र,राकेश टॅंवर सिह,सुभाष कुमार

जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post