चित्तौड़गढ़ एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में नागौर पुलिस का ₹3000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में नागौर पुलिस का ₹3000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 14 जून। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वर्ष 2022 से फरार चल रहे नागौर पुलिस के ₹3000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

 जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने ने बताया कि महानिरीक्षक उदयपुर रेज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 अभियान के तहत अधिक से अधिक ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधा राम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद,जगदीश, अशोक,कृष्ण कांत,वीरेंद्र, देवेंद्र,सुरेश की टीम गठित की गई इमरोज जरिए मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पुलिस थाना थांवला जिला नागौर के 2022 के मामले में ₹3000 का इनामी आरोपी मदनलाल पिता जगन्नाथ जाट निवासी कचनारिया थाना गंगरार जो अपने गांव से गंगरार सामाजिक कार्यक्रम में आएगा सूचना विश्वसनीय होने से एएसआई सूरज मय टीम तुरंत गंगरार पहुंचे जहाँ बताए हुलिए का व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछा तो मदन जाट पिता जगन्नाथ जाट निवासी कचनारिया थाना गंगरार होना बताया जिस पर उक्त आरोपी को पुलिस थाना थांवला जिला नागौर के 3000 ईनामी होंने से नियमानुसार डिटेन कर नागौर पुलिस को सूचित किया
उक्त आरोपी 2022 से फरार चल रहा था

Post a Comment

Previous Post Next Post