औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को चोरी के मामले में सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि डोसीगांव मल्टी स्थित एक परिसर से लिफ्ट में उपयोग होने वाले तांबे के वायर, केबल, शॉवर, नल सहित अन्य कीमती सामग्री चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले में सेमलखेड़ी निवासी एवं वर्तमान में विरियाखेड़ी में रह रहे सुनील देवड़ा (24) ने 11 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया तांबे का वायर, केबल, शॉवर, नल सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Tags
Breaking News