निबाहेड़ा बिनोता पहुंचे पूर्व मंत्री उदयलाल आँजणा, शोक संतप्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

डीएस सेवन न्यूज  बिनोता। पूर्व मंत्री उदयलाल आँजणा एवं कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोपराज टांक ने बिनोता पहुंचकर विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पूर्व विधानसभा महासचिव यशवन्त सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मंत्री उदयलाल आँजणा ने लक्षकार, माली एवं कुमावत (आटेडिया) समाज के शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दुख की इस घड़ी में परिजनों का हौसला बढ़ाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की
इस दौरान सरपंच ईश्वरलाल मीणा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षा अशोका देवी, मदनलाल कुमावत, कैलाश चंद्र दुबे, कारूलाल नाहर, श्यामलाल कुमावत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव जुले खान, सत्यनारायण माली, शौकीन मुनेत, मंजूर मंसूरी, नारायणलाल गुर्जर, पूर्व यूथ अध्यक्ष भेरूलाल कुमावत, प्रस्सन डोसी, मदन पाटीदार, भेरूलाल खटीक, ललित सोनी, रामसिंह बाघेला, पिंटू खटीक, महेश, बशीर, उदयलाल कुमावत डोरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post