चित्तौड़गढ़ चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार

चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 20 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चंदेरिया के वर्ष 2022 के विद्युत अधिनियम प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह पड़िहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं विद्युत अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कुल 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

     जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत अधिकाधिक इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु डीएसटी प्रभारी निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार एवं टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना चंदेरिया के वर्ष 2022 के विद्युत अधिनियम प्रकरण में 15 हजार रुपये का इनामी आरोपी देवीसिंह पड़िहार पिता फूलसिंह पड़िहार निवासी चौहानों का कंथारिया थाना चंदेरिया, जो लंबे समय से फरार चल रहा है, वर्तमान में मोरबी (गुजरात) में ट्रेलर चालक के रूप में कार्य कर रहा है तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी प्रकार का मोबाइल अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने पास नहीं रखता है। सूचना पर डीएसटी टीम ने खेरवाड़ा-गुजरात बॉर्डर क्षेत्र में निगरानी कर आरोपी को दस्तयाब किया। पहचान एवं सत्यापन के उपरांत उसे नियमानुसार डिटेन कर पुलिस थाना चंदेरिया को सुपुर्द किया गया। आरोपी देवीसिंह पड़िहार थाना चंदेरिया का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध थाना कपासन, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, मंगलवाड़ सहित विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं विद्युत अधिनियम के कुल 28 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी दर्जनभर से अधिक चोरी के मामलों में भी वांछित चल रहा है। पुलिस थाना चंदेरिया द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।
पुलिस टीम :- पुलिस निरीक्षक जोधा राम, एएसआई सूरज कुमार, कॉन्टेबल अरविंद, कृष्णकांत,अशोक,वीरेंद्र, 
सहयोगी टीम:-एएसआई राजकुमार (साइबर सेल),कांस्टेबल शिशपाल, सुरेश सुंडा,देवेंद्र,रामकेश, जगदीश

Post a Comment

Previous Post Next Post