निंबाहेड़ा 818 किलो डोडाचूरा तस्करी प्रकरण में 4 वर्ष से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

818 किलो डोडाचूरा तस्करी प्रकरण में 4 वर्ष से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन चित्तौड़गढ़, 20 जून 2026। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 4 वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2022 में बस से 818 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पकड़े जाने के मामले में वांछित आरोपी कैलाश मेघवाल को पुलिस टीम ने जोधपुर जिले से डिटेन कर गिरफ्तार किया। 

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के निकटतम सुपरविजन में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु हैडकानि हरविन्द्र सिंह , कानि. रणजीत, हेमंत की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कोतवाली निंबाहेड़ा थाने के वर्ष 2022 के 818 किलोग्राम डोडाचूरा के प्रकरण में विगत 4 वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रूपए के इनामी, वांछित अभियुक्त कैलाश पिता धोकलराम मेघवाल उम्र 50 साल निवासी खवासपुरा थाना बोरून्दा जिला जोधपुर की तलाश हेतु टीम द्वारा जोधपुर पहुंच तलाश की गई तथा अभियुक्त को डिटेन किया गया। प्रकरण में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post