चित्तौड़गढ़ भदेसर थाना पुलिस की कार्रवाईआई-20 कार से 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा बरामद 2 तस्कर गिरफ्तार

 भदेसर थाना पुलिस की कार्रवाई
आई-20 कार से 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 20 जून 2026  ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आई- 20 कार से 43 किलो 280 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

           जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन मे थानाधिकारी विनोद मेनारिया मय जाप्ता द्वारा सोड़ावास-आवरी माता मार्ग पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान झाड़ोली की तरफ से आने वाले कच्चे रास्ते से एक डार्क ब्लू कलर की आई-20 कार आती हुुई नजर आई जिसको बावर्दी हाथ का ईशारा देकर रूकवाना चाहा तो कार चालक द्वारा कार को तेज गति सेे भगाने लगा जिस पर कांस्टेबल सुरेंद्रपाल द्वारा स्टोप स्टिक लगा गाडी का टायर पंचर कर दिया उसके बावजूद भी कार चालक कार को लगातार तेज गति से भगाता रहा जिसका पुलिस जाब्ता द्वारा पीछा किया गया। जिस पर कार में सवार दो व्यक्ति कार को कुछ दूरी पर खड़ी कर नीचे उतर कर भागने लगे जिनका जाब्ता द्वारा पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा कार को चैक किया तो कार की तलाशी के दोरान 3 कट्टो मे 43 किलो 280 ग्राम डोडा चूरा मिला, जिस पर डोडा चुरा व कार को जप्त कर चालक अमीन खान पिता रशीद खान पठान उम्र 41 वर्ष निवासी धामनिया थाना जावद (एमपी) एवं सहयोगी अर्जुन सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 28 साल निवासी खैरखेड़ा,लासूर थाना जावद (एमपी) को गिरफ्तार किया गया है। थाना भदेसर पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।  
 कार्यवाही टीम का विवरण :-
थानाधिकारी विनोद मेनारिया, कानि. सुरेंद्रपाल , रतन सिंह, झाबरमल, नरेंद्र, मुरलीधर

Post a Comment

Previous Post Next Post