निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग 3 फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटीं

 डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा शहर की सब्जी मंडी परिसर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस, डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

मौके पर नगर परिषद, जेके सीमेंट सहित कुल तीन फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग की लपटें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मंडी परिसर को खाली करवाना शुरू कर दिया है।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने लोगों को दूर हटाने की कार्रवाई की। मंडी क्षेत्र को खाली करवाने का प्रयास लगातार जारी है।
फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। किसी जनहानि की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है।
📍 DS7NEWS NETWORK
✍️ दशरथ सिंह सारंगदेवोत

Post a Comment

Previous Post Next Post