चित्तौड़गढ़ DST और मल्हारगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 साल से फरार 2 हजार का इनामी NDPS तस्कर गिरफ्तार

2 साल से फरार 2 हजार का इनामी NDPS तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डीएस सेवन न्यूज मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हारगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए NDPS एक्ट के एक मामले में पिछले 2 वर्षों से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना मल्हारगढ़ में अपराध क्रमांक 285/23 के तहत धारा 8/15 एवं 29 NDPS एक्ट में दर्ज प्रकरण में आरोपी लेहरूलाल पिता मोहनलाल अहीर, निवासी जालमपुरा, थाना राशमी, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी फरारी वारंट जारी किया गया था। वहीं पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

18 जून 2026 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मल्हारगढ़ अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चित्तौड़गढ़ जिला विशेष टीम (DST) के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, चित्तौड़गढ़ जिला विशेष टीम (DST) के एएसआई सूरज कुमार एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा प्रभारी एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post