2 अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और 6 वाहन सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

दो अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और दो वाहन सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

डीएस सेवन न्यूज रतलाम। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस एवं दो वाहनों के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जून की रात थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा सैलाना रोड स्थित सिद्ध विनायक कॉलोनी के पास सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान पलसोड़ा की ओर से एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार छह युवक तेज गति से आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल चला रहे रोहित उर्फ कृष्णा माली के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन एवं 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं एक्टिवा स्कूटी चला रहे जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू के पास से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन एवं 2 जिंदा कारतूस मिले।

पूछताछ के दौरान आरोपी हथियारों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वहीं वाहन चालकों के पास भी वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाए गए। पुलिस ने मौके पर दोनों पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित उर्फ कृष्णा माली (19), वरुण उर्फ बंटी भार्गव (23), अबरार हुसैन (26), जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू सोलंकी (34), दीपेश उर्फ छोटा गोलू पाल (22) तथा दीपांशु डाबी मालवीय (20) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 39/192 एवं 146/196 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक अशोक दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक विनोद कटारा, आरक्षक इमरान खान, पवन मेहता, कान्हा, रविराज सिंह, मोहन चौहान, रवि चंदेल, राजेश सेंगर, अर्जुन खींची, किशन तथा चालक मयंक की विशेष भूमिका रही।

जब्त सामग्री
02 अवैध लोहे की पिस्टल (मैगजीन सहित)
06 जिंदा कारतूस (7.65 बोर)
01 पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-43-ZJ-7000
01 एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP-ZH-0933
कुल अनुमानित कीमत : लगभग 1.80 लाख रुपये।

Post a Comment

Previous Post Next Post