चॉकलेट के कार्टूनों में छिपाकर ले जाई जा रही 507 किलो डोडाचूरा की खेप पकड़ी, कंटेनर सहित 1 तस्कर गिरफ्तार

डीएस सेवन न्यूज शामगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना शामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चॉकलेट के कार्टूनों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 507 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तैर सिंह बघेल एवं एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 को थाना शामगढ़ में पदस्थ उपनिरीक्षक ओ.पी. राठौड़ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा पासिंग का एक कंटेनर चॉकलेट के कार्टूनों के बीच डोडाचूरा की बड़ी खेप छिपाकर उज्जैन-गरोठ फोरलेन मार्ग से दिल्ली-पंजाब की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढाबला गुर्जर गांव के पास नाकाबंदी कर कंटेनर क्रमांक HR38AB3083 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कंटेनर में रखे चॉकलेट के कार्टूनों के बीच 25 काले कट्टों में भरा कुल 507 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी हरप्रीत सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह जट सिख, उम्र 42 वर्ष, निवासी मायापुर, थाना श्योपुर कोतवाली, जिला श्योपुर (म.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बरामद डोडाचूरा सुजान सिंह सोंधिया उर्फ सुल्तान पिता राघु सिंह सोंधिया निवासी उपर का खेड़ा, थाना कोतवाली आगर, जिला आगर मालवा (म.प्र.) से लाना बताया। पुलिस ने प्रकरण में सुजान सिंह सोंधिया को भी आरोपी बनाया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना शामगढ़ में धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

जप्त मशरूका:

- 25 काले कट्टों में भरा 507 किलोग्राम डोडाचूरा, अनुमानित कीमत ₹10,15,000।
- कंटेनर क्रमांक HR38AB3083, अनुमानित कीमत ₹30,00,000।
- चॉकलेट के 185 कार्टून, अनुमानित कीमत ₹3,62,668।
- दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹30,000।
गिरफ्तार आरोपी:
हरप्रीत सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह जट सिख, उम्र 42 वर्ष, निवासी मायापुर, थाना श्योपुर कोतवाली, जिला श्योपुर (म.प्र.)।

फरार आरोपी:
सुजान सिंह सोंधिया उर्फ सुल्तान पिता राघु सिंह सोंधिया, निवासी उपर का खेड़ा, थाना कोतवाली आगर, जिला आगर मालवा (म.प्र.)।

सराहनीय योगदान:
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक ओ.पी. राठौड़, प्रधान आरक्षक प्रदीप पानेरी, प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, प्रधान आरक्षक बालाराम, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक विशाल सिंह चन्द्रावत, आरक्षक मोकम सिंह, आरक्षक प्रेम कुमार, आरक्षक विशाल सोलंकी, आरक्षक कमलेश, आरक्षक इरफान एवं आरक्षक हीरालाल का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post