वाहन चोरी के मामलों में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस की बड़ी सफलता, 7 मोटरसाइकिल व 1 टेंपू बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज हनुमानगढ़। जिला मुख्यालय क्षेत्र में वाहन चोरी के दर्ज प्रकरणों के खुलासे में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें एवं 1 टेंपू बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।
पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि वाहन चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम तथा चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में थानाधिकारी रामचन्द्र कस्वां के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया।
पुलिस द्वारा प्रकरण संख्या 384/2026 में कार्रवाई करते हुए गुरी उर्फ गुरुप्यार सिंह पुत्र गुरलाल सिंह मजीबिसिख (19 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 09 शेरगढ़, थाना संगरिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसके कब्जे से 04 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
इससे पूर्व 18 जून 2026 को पुलिस ने पंकज पुत्र भादरराम (28 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 05 हिरणावाली, जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की थी।
वहीं 17 जून 2026 को बालकृष्ण उर्फ बंटी गुरिया पुत्र सुरेन्द्र कुमार ब्राह्मण निवासी वार्ड नं. 19 सादुलशहर तथा रामकुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार ब्राह्मण निवासी धाणक मोहल्ला, सादुलशहर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 चोरीशुदा टेंपू एवं 01 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त 16 जून 2026 को हीरालाल पुत्र कृष्ण कुमार बावरी (27 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 41 हाल वार्ड नं. 57 बिजली कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में की गई इन कार्रवाईयों के दौरान कुल 7 मोटरसाइकिलें एवं 1 टेंपू बरामद कर वाहन चोरी के कई मामलों का सफल खुलासा किया गया है। क्षेत्र में चोरी एवं नकबजनी के अन्य प्रकरणों में भी विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश जारी है।
बरामद वाहनों का विवरण
1. हीरो HF डीलक्स
* चेचिस नम्बर : MBLHA11ARF4F02272
* इंजन नम्बर : HA11EHF4F02691
2. बजाज CT-100
* चेचिस नम्बर : MD2B37AX5LP38711
* इंजन नम्बर : PFXPLJ46620
3. हीरो HF डीलक्स
* चेचिस नम्बर : MBLHAW029K4J05197
* इंजन नम्बर : HA11ENK4J08701
4. हीरो CD डीलक्स
* चेचिस नम्बर : MBLHA11EE99C26616
* इंजन नम्बर : HA11EA99C43188
5. हीरो स्प्लेंडर प्रो
* चेचिस नम्बर : MBLHA10ASC9F07098
* इंजन नम्बर : HA10ELC9F07512
6. हीरो HF डीलक्स
* चेचिस नम्बर : MBLHAR231J4A03286
* इंजन नम्बर : HA11ENJ4A06052
7. बजाज CT-100
* चेचिस नम्बर : MD2B37AY3HRE56463
* इंजन नम्बर : PFYRHE33006
8. टेंपू
* रजिस्ट्रेशन नम्बर : RJ 31 PA 1653
विशेष भूमिका : प्रताप सिंह सउनि एवं कांस्टेबल सुरेन्द्र सांखला, पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन।
Tags
Breaking News