नीमच बस स्टैंड पर महिला की ईमानदारी बनी मिसाल, लाखों के गहनों से भरा बैग लौटाया

नीमच बस स्टैंड पर महिला की ईमानदारी बनी मिसाल, लाखों के गहनों से भरा बैग लौटायाडीएस सेवन न्यूज नीमच बस स्टैंड पर एक महिला की ईमानदारी ने सभी का दिल जीत लिया। अजमेर निवासी नाडूराम गुर्जर शनिवार सुबह गांधीसागर में मायरा लेकर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे, लेकिन जल्दबाजी में अपना बैग वहीं छोड़ गए। बैग में सोने- चांदी के लाखों रुपए मूल्य के आभूषण और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। 
कुछ देर बाद बस स्टैंड पर चाय का ठेला संचालित करने वाली बामनवाड़ी निवासी रेखा नायक को यह बैग मिला। उन्होंने लालच में आए बिना बैग को सुरक्षित रखा और उसके मालिक की तलाश में सहयोग किया। बाद में नाडूराम गुर्जर के परिचितों के माध्यम से बैग उन्हें वापस सौंप दिया गया। कैंट थाना में पुलिस की मौजूदगी में बैग उसके वास्तविक मालिक को सौंपा गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित मिलने पर नाडूराम गुर्जर ने रेखा नायक का सम्मान किया। इस घटना के बाद रेखा नायक की ईमानदारी की पूरे शहर में सराहना की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post