जिला विशेष टीम एवं बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 03 जुलाई 2026। जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अचलपुरा स्थित एक किराना दुकान पर दबिश देकर 71 पव्वे अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा 05 बीयर जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध शराब के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन मे थानाधिकारी बडीसादडी प्रेमसिंह के नेतृत्व में गठित टीम एएसआई प्रकाशचन्द्र मय जाप्ता डीएसटी टीम के एएसआई सुरज कुमार मय डीएसटी जाप्ते के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सरहद अचलपुरा में रोड के किनारे रमेशचन्द्र पिता मांगीलाल जाति मोग्या उम्र 40 साल निवासी अचलपुरा पुलिस थाना बडीसादडी द्वारा संचालित किराने की दुकान में अवैध अग्रेजी शराब के बैचने की सूचना पर अचलपुरा रोड पर रमेशचन्द्र मोग्या की किराने की दुकान पर पहुंचकर दुकान से 38 पव्वे काउण्टी क्लब 180 एमएल., 22 पव्वे लोयल देशी सादा मदिरा 180 एमएल, 11 पव्वे देशी मदिरा गुलाब 180 एमएल, 05 किंगफिशर बीयर 650 एमएल कुल 71 पव्वे व 05 बीयर मिले। अवैध अग्रेजी शराब बेचने के सम्बन्ध में रमेशचन्द्र मोग्या को अनुज्ञापत्र के सम्बन्ध में पुछने पर कोई अनुज्ञा पत्र नही होना बताया। जिस पर अवैध अग्रेजी शराब को मौके से जप्त कर आरोपी रमेशचन्द्र प मोग्या को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम थाना बड़ीसादड़ी- पुलिस निरीक्षक प्रेमसिंह , एएसआई प्रकाशचन्द्र,कानि. श्रवण जीतराम,नानूराम,जगदीश,
डीएसटी:- एएसआई सूरज कुमार, रामकेश,देवेन्द्र,विरेन्द्र, सुरेश,जगदीश।
Tags
Breaking News