करौली में महिला पटवारी ने फंदा लगाकर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी
करौली | राजस्थान के करौली जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। भानकपुरा हल्के में पदस्थ महिला पटवारी उगन्ती प्रजापत ने मंगलवार को अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उगन्ती प्रजापत तीन-चार दिन की छुट्टी बिताकर मंगलवार को ही अपने घर से वापस ड्यूटी पर लौटी थीं। ड्यूटी पर आने के कुछ समय बाद उन्होंने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि उगन्ती प्रजापत का विवाह करीब एक वर्ष पहले ही हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tags
Breaking News