उदयपुर भींडर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, सेप्टिक टैंक की सफाई से लेकर कचरा निस्तारण की दी जानकारी

भींडर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, सेप्टिक टैंक की सफाई से लेकर कचरा निस्तारण की दी जानकारी
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर भींडर। राजस्थान नगरीय आधारभूडीएस सेवन न्यूज उदयपुरत विकास परियोजना (RUIDP) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई की ओर से नगर पालिका परिसर में स्थानीय निवासियों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों को परियोजना के कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

सहायक विकास एवं जेंडर सपोर्ट मनोज कुमार जाट ने बताया कि घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मलजल को आरयूआईडीपी द्वारा संचालित वाहन के माध्यम से पीपलवास रोड, कानोड़ स्थित एफएसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। वहां मलजल का उपचार कर उससे खाद तैयार की जाएगी। इससे खुले में गंदगी और अस्वच्छता की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि हर पांच वर्ष में अपने सेप्टिक टैंक को खाली करवाएं और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें। सेप्टिक टैंक खाली करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 18008439192 पर संपर्क किया जा सकता है।

नगर पालिका भिंडर के एमआईएस इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने लोगों से कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा डालने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों के निवासियों को चार प्रकार के डस्टबिन भी उपलब्ध करवाए गए।

कार्यक्रम में अनिल कुमार बुमरिया, शंकर लाल आमेटा, सुरेंद्र कुमार मीणा और गोवर्धन लाल सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post