उदयपुर चित्तौड़गढ़ का युवक और उदयपुर की महिला MDMA के साथ गिरफ्तार, 13.01 ग्राम नशे की खेप बरामद

कार से MDMA की खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; खरीद-फरोख्त की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13.01 ग्राम MDMA बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी अजय सिंह राव और डीएसटी प्रभारी भरत योगी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि जसवन्त (29), निवासी करूकड़ा, भादसौड़ा, चित्तौड़गढ़ ने पूजा (33), निवासी प्रतापनगर, उदयपुर से 13.01 ग्राम MDMA खरीदा था। पुलिस ने मौके से MDMA बरामद करते हुए तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में प्रतापनगर थाने में प्रकरण संख्या 546/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22 और 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

अब पुलिस आरोपियों से MDMA की सप्लाई और खरीद-फरोख्त से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के बारे में पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से आया और इसकी आगे सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post