चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई: गेट काटकर 7 किलो अफीम व 130 किलो डोडा चूरा बरामद”
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र के मड़ादा गांव में सीबीएन कोटा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची नारकोटिक्स टीम ने एक मकान पर दबिश दी, जहां गेट नहीं खोलने पर लोहे का कटर मंगवाकर दरवाजा काटा गया।
तलाशी के दौरान टीम को 7 किलो से अधिक अफीम और करीब 130 किलो डोडा चूरा मिला। उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश मुंडल ने बताया कि मामले में जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
Tags
Breaking News