ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता: आनंदपुरी पुलिस ने 27 किलो गांजा किया जब्त, अवैध खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता: आनंदपुरी पुलिस ने 27 किलो गांजा किया जब्त, अवैध खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत आनंदपुरी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 27 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम 25 अप्रैल 2026 को वांछित आरोपी की तलाश में भवानपुरा गांव पहुंची। तलाशी के दौरान आरोपी अशोक (65) के घर के आंगन और पास स्थित खेत में गांजे के पौधे लगे हुए पाए गए।

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद ही अवैध रूप से गांजे की खेती करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही गांजे के कुल 26.960 किलोग्राम पौधों को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं जुड़ा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post