निंबाहेड़ा के जेके चौराहे पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
डीएस सेवन न्यूज निम्बाहेड़ा। उपखंड क्षेत्र के व्यस्ततम जेके चौराहे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान रोहित साहू के रूप में हुई है, जो बाड़ी का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
Tags
Breaking News