चित्तौड़गढ़ में शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
 
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा पीड़ित से 2 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई थी।

     जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी हरिसिंह राजपुत निवासी पलासिया थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश ने उपस्थित थाना हो रिपोर्ट पेश की कि मेरा छोटा भाई सुरपालसिंह जो अविवाहित होने से अलग-अगल वाट्‌सअप ग्रुपो पर मेरे भाई का बायोडेटा व मोबाईल नम्बर डाले। करीब 04 माह पहले रामलाल जाट निवासी चित्तौडगढ़ ने उसके जान पहचान की एक लड़की होना बताकर उक्त लडकी का रिश्ता करने के बदले 2 लाख 40 हजार रूपये लेने की बात की। जिसको हमने स्वीकार किया। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को पूर्व में तय अनुसार हम लोग चित्तौडगढ आये। जहां रामलाल जाट, महेन्द्रसिह निवासी गंगरार, सुरेश निवासी भीलवाडा व लडकी के पिता भैरूसिंह पंवार निवासी पटेलनगर भीलवाडा तथा लडकी शिल्पी कंवर मिली। चित्तौडगढ़ कलेक्ट्री परिसर में ही शादी की लिखापढी की गई। तथा लडकी के पिता भैरूसिंह व सुरेश ने हमारे 2 लाख 40 हजार रूपये लिये। शादी करने बाद मेरा छोटा भाई व उसका दोस्त उक्त लडकी को लेकर जोगणिया माता मन्दिर बेगूं दर्शन करने गये। जहां मौका देखकर वह लडकी अपने एक परिचित लडके के साथ भागने लगी तो मेरे भाई व उसके दोस्त ने पकड लिया। जिस पर वह लडकी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जहां मौके पर काफी भीडभाड हो उक्त मुल्जिमान द्वारा शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर 02 लाख 40 हजार रूपये प्राप्त कर लिये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बृजेशसिंह के निकटतम सुपरविजन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना में शामिल फर्जी दुल्हन बनी शिल्पी कुमारी जाटव व उसके पति विशाल पिता रतनलाल सुवालका को डिटेन कर पुछताछ की जाकर दोनो को बाद अनुसंधान के उक्त प्रकरण में गिरफतार किया गया। घटना में शामिल एक और अभियुक्त सुरेश पिता उदयलाल सुवालका को भी गिरफतार किया गया है। प्रकरण में गिरफतार अभियुक्त सुरेश सुवालका व विशाल सुवालका के कब्जे से ठगी के कुल 43 हजार रूपये बरामद किये जा चुके है। गिरफतार अभियुक्तगणों से घटना में शामिल अन्य लोगो के सम्बन्ध में पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी :-
1.विशाल पिता रतनलाल सुवालका जाति कलाल उम्र 29 साल निवासी आरके कोलोनी हाउस नम्बर एचआर 35 दारू गोदाम के पिछे भीलवाडा हाल किराये नेहरू विहार बालाजी मार्ग बन्धन बैंक के पास भीलवाडा थाना भीमगन्ज जिला भीलवाडा 
2.सुरेश पिता उदयलाल सुवालका जाति कलाल उम्र 31 साल निवासी चान्दगढ़ थाना बडलियास हाल मुकाम गठिलाखेडा, मण्डपिया थाना मंगरोप जिला भीलवाडा
3.शिल्पी कुमारी जाटव पत्नि विशाल सुवालका उम्र 19 साल निवासी सादिकपुरा थाना सहावर जिला कासगन्ज उत्तरप्रदेश हाल किराय नेहरू विहार बालाजी मार्ग बन्धन बैंक के पास भीलवाडा थाना भीमगन्ज जिला भीलवाडा
 कार्यवाही करने वाली टीम:- थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई हरवीरसिंह,कानि.भूपेन्द्रसिंह , सुनील, प्रहलाद,व म कानि.आशु

Post a Comment

Previous Post Next Post