निंबाहेड़ा-जावदा रोड पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा-जावदा मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक और सड़क हादसा हो गया। श्री कल्लाजी वैदिक यूनिवर्सिटी के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसे की सूचना तुरंत एंबुलेंस को दी गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायलों को एक बोलेरो गाड़ी की मदद से निंबाहेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की तेज गति के कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों की पहचान निकुंभ क्षेत्र के रहने वाले युवकों के रूप में बताई जा रही है, जबकि कार सवार युवक मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि इसी सड़क पर रविवार देर रात डोरिया चौराहा-मंडावली रोड पर भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
Tags
Breaking News