निंबाहेड़ा डोरिया मंडावली रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत 2 युवक गंभीर घायल चित्तौड़गढ़ रेफर मौके पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस

डोरिया चौराहे मंडावली रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, दो युवक गंभीर घायल
डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र के सदर थाना इलाके में डोरिया चौराहे मंडावली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन द्वारा दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने की बात सामने आ रही है, जिससे हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार डोरिया चौराहे मंडावली रोड पर दो मोटरसाइकिलों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार देवकिशन गायरी और उसकी पत्नी भगवती गायरी तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार ललित धाकड़ और दीपक वैष्णव निवासी जावदा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवकिशन गायरी और उनकी पत्नी को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद राहत कार्य में शुरुआती स्तर पर देरी भी सामने आई। सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस सेवा के समन्वय में विलंब हुआ, जिसके कारण घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। बाद में भदेसर क्षेत्र से पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस ने इस पहलू को भी जांच में शामिल किया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार निंबाहेड़ा से डोरिया चौराहे से उदयपुर रोड की हालत बेहद खराब है, जिससे यह मार्ग लगातार हादसों का कारण बनता जा रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

Post a Comment

Previous Post Next Post