निंबाहेड़ा कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस का त्वरित खुलासा: 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश 2 आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस का त्वरित खुलासा: 24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटों के भीतर वारदात का खुलासा कर दो आरोपी श्याम लाल व मोतीलाल को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थी देवकिशन भील उम्र 34 साल निवासी बरखेडा तहसील निम्बाहेडा ने रिपोर्ट दर्ज करवायी कि आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 02.00 बजे करीब मेरे पास रामप्रसाद भील निवासी बरखेडा आया ओर बोला कि तेरे पिताजी के साथ पानी खाल के पास दो जने श्यामलाल भील व मोतीलाल भील मारपीट कर रहे है तब तुरन्त ही मै, मेरे परिजन व अन्य लोग गांव के पास ही पानी का नाला (खाल) के पास गये ओर देखा तो खाल के पास मेरे पिताजी बगदीराम पिता पन्नालाल भील उम्र 50 साल निवासी बरखेडा तहसील निम्बाहेडा घायल जमीन पर पडे हुए थे जो हल्के से हिल रहे थे तथा उनके पास श्यामलाल भील निवासी बरखेडा व मोतीलाल भील निवासी बरखेड़ा दोनो हाथ में लठ व पत्थर लेकर खडे थे जिन्होने मेरे पिताजी के साथ मारपीट की। वह लोग हमारे को देखकर भाग गये। हम लोग मेरे पिताजी बगदीराम भील को लेकर निम्बाहेडा अस्पताल लेकर आये तो डॉक्टर ने मृत होना बताया। इन दोनों ने मेरे पिताजी को शराब पिलाकर पैसे मांगे थे, मगर पिताजी ने पैसे देने से मना कर दिया तो इन्होने लठ व पत्थर से पिताजी के साथ मारपिट की, जिससे मेरे पिताजी बगदीराम भील की मृत्यु हो गई। अतः कानूनी कार्यवाही कर उन्हे सख्त सजा दिलवाई जावे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना को मददेनजर रखते हुऐ हत्या की वारदात में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर पकडने के लिए एएसपी सरिता सिंह के निर्देंशन एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा के नेतृत्व में एक टीम एएसआई जुल्फकार खान, विश्वजीत हैडकानि हरविन्द्र सिंह, कानि रामचन्द्र, गिर्राज, विकास कुमार की विशेष गठित टीम द्वारा आसूचना सकंलन कर हत्या करने वाले दोनो अभियुक्त श्यामलाल भील व मोतीलाल भील को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।      

कार्यवाही पुलिस:-
   पुलिस टीम द्वारा हत्या करने वाले वांछित अपराधियों की सरगर्मी से तलाश कर त्वरीत कार्यवाही करते हुए आसूचना सकंलन कर स्थानीय व्यक्तियो से जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल पर मौजूद भौतिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या के आरोपी कोतवाली निंबाहेड़ा थाने के बरखेड़ा निवासी 01शयामलाल भील पिता रतनलाल जाति भील उम्र 30 साल व 02. मोतीलाल भील पिता पूरणमल जाति भील उम्र 25 साल निवासी बरखेड़ा की पुलिस टीम द्वारा तलाश करते हुए लगातार पिछाकर दोनो कर डिटेन कर पुछताछ की गयी तो हर दोना अभियुक्तगण ने मृतक बगदीराम भील की हत्या सुनसान स्थान बरसाती पानी के नाले (खाल) के पास ले जाकर शराब पीलाकर शराब के पैसे की मांग तांग को लेकर लठ व पत्थर से हत्या की वारदात कबुल की। जिस पर दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जाकर हत्या की संगीन घटना के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post