दबाव से टूटा पटवारी: सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर आरोप, शादी के अगले दिन उठाया कदम, नायब तहसीलदार को किया निलंबन

दबाव में टूटा पटवारी: सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर आरोप, शादी के अगले दिन उठाया कदम, आरोपी अधिकारी निलंबित
डीएस सेवन न्यूज मध्यप्रदेश के आलोट तहसील में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र को झकझोर कर रख दिया। दानपुर क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी रविशंकर ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने विभागीय दबाव को अपनी मौत का मुख्य कारण बताया है। नोट में महिला नायब तहसीलदार सविता राठौर पर लगातार मानसिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले ही उनके भाई की शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। शादी के रिसेप्शन के बाद उन्होंने साफे का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना स्थल से बरामद सुसाइड नोट ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है, जिससे प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व उनके पिता के निधन के पश्चात उन्हें अनुकंपा के आधार पर पटवारी पद पर नियुक्ति मिली थी। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार सविता राठौर को निलंबित कर दिया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post