महिला आरक्षण बिल के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए शहर के गांधी मूर्ति स्थल पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया गया।प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और जमकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण में बाधा डालकर कांग्रेस ने खुद का नुकसान किया है। साथ ही चेतावनी दी कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों का जवाब आने वाले चुनावों, खासकर पश्चिम बंगाल में, दिया जाएगा।
पूरे प्रदर्शन के दौरान माहौल गर्म रहा और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ तीखे नारे लगाए
Tags
Breaking News