ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चंदेरिया थाना पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई।
499 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा मय स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त
एक आरोपी गिरफ्तार,दो नाबालिग डिटेन
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चंदेरिया थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 499 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित एक स्कॉर्पियो वाहन एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। प्रकरण में एक अभियुक्त को गिरफ्तार एवं दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन डीएसपी दिनेश सुखवाल के सुपरवीजन में थानाधिकारी मोतीराम सारण मय जाप्ता, वाहन सरकारी मय चालक के रविवार को नेतावल महाराज गांव के बाहर पांचली जाने वाली रोड पर पहुंच कर नाकाबंदी प्रारंभ की। दौराने नाकाबंदी तीन युवक बिना नंबरी हीरो स्पलेण्डर प्लस पर सवार होकर आये जिनको रूकवाया गया, तीनों ने मोटर साईकिल खड़ी करके भागने का प्रयास किया, जिनको थानाधिकारी मय जाप्ता ने घेरा देकर रोका व नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम चन्द्रपाल सिहं पिता उंकार सिहं राजपुत उम्र 19 वर्ष निवासी रेवलीयां कलां थाना भदेसर तथा दो नाबालिग होकर डोडाचूरा से भरी स्कॉर्पियो गाडी की एस्कोर्टिंग करना बताया कुछ समय बाद एक स्कॉर्पियों गाडी आई जिसको उसका चालक करीब 100 फीट की दूरी पर रोककर दो व्यक्ति गाडी से उतरकर खेतों की तरफ भाग गये। जिनकी काफी तलाश की नही मिले। स्कॉर्पियों गाडी से उक्त तीनों के समक्ष तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के कटटो में डोडाचुरा कुचला हुआ भरा होना पाया जिसका वजन किया गया तो 499 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा होना पाया गया जिसे जरिये फर्द जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त चन्द्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर दोनो नाबालिग को डिटेन किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम थाना चंदेरिया:-* थानाधिकारी मोतीराम सारण, एएसआई देवेन्द्र सिंह, अनिल कुमार,प्रहलाद, जितेन्द्र,मूललाराम, शंकर लाल
*डीएसटी:-* एएसआई अजयपाल, रणवीर सिंह, कानि.महेश, नारायण लाल,छोटु सिंह
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News