उदयपुर में 25 किलो सोना, 4 करोड़ की नकदी मिलीः ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी रही

उदयपुर में 25 किलो सोना, 4 करोड़ की नकदी मिलीः ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी रही
उदयपुर में गोल्डन एंड लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के करीब 16 ठिकानों पर दूसरे दिन शुक्रवार देर रात तक इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी रही। इस कार्रवाई में कारोबारी के ठिकानों से टीमों को 25 किलो सोना और 4 करोड़ की नकदी मिली। इसके साथ ही 100 करोड़ रुपए कैश के दस्तावेज मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अधिकृत रूप से कार्रवाई के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार तड़के से उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, जयपुर, मुंबई, गुजरात में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की थी

Post a Comment

Previous Post Next Post