डीएस सेवन न्यूज़ प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र के बंबोरी गांव में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जलोदा जागीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था, इसी दौरान बाइक से टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला को संभलने का मौका नहीं मिला।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर पहले भी कई बार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस मार्ग पर हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है
Tags
Breaking News