नीमच हाईवे पर हादसा कार की टक्कर से 2 लोग गंभीर घायल

गुराडिया फंटे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश पिपलियामंडी। महू-नीमच फोरलेन स्थित गुराडिया फंटे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 9:20 बजे हुई। नीमच की ओर से मंदसौर जा रही अज्ञात कार ने गुराडिया फंटे के पास मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं।

हादसे में धारियाखेड़ी निवासी मांगीलाल पिता भंवरलाल (45) एवं सोनू पिता लक्ष्मीनारायण माली (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टोल एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। EMT विशाल गिरीश भाटी, असिस्टेंट दिनेश बागड़ी और पायलट मुकेश मालवीया ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post